फूलपुर थाना क्षेत्र के थाना रामपुर गांव के सिवान में बसे राजनाथ पाल के घर में घुसे बाइक सवार युवकों ने बहू के हाथ-पैर बांधकर एक लाख नकदी और आभूषण लूट लिए। शनिवार की सुबह दस बजे की घटना को लेकर पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। हालांकि पुलिस इस घटना को संदिग्ध मान रही है।
रामपुर गांव निवासी राजनाथ पाल की बेटी का ऑपरेशन होने के कारण घर के सभी सदस्य सुबह अस्पताल चले गए। दिन में 10 बजे एक बाइक से दो युवक पहुंचे और राजनाथ को पूछते हुए घर के अंदर दाखिल हो गए। घर में अकेली बहू का हाथ पैर बांधकर घर में रखा एक लाख नकदी व आभूषण लूट कर फरार हो गए। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि लूट की घटना नहीं है। संदिग्ध घटना की जांच की जा रही है।