फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Loksabha Election 2024:विद्यापीठ के स्वंयसेवकों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में एनएसएस के स्वयंसेवकों ने शुक्रवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली से पहले विश्वविद्यालय के उपकुलसचिव हरीश चंद ने विद्यार्थियों और स्वयंसेवकों को मतदाता शपथ दिलाई। इसके बाद जिला निर्वाचन ब्रांड अंबेसडर नीलू मिश्रा और एनएसएस के समन्वयक डॉ. रविंद्र कुमार गौतम ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली के माध्यम से स्वयंसेवकों ने जनता को मतदान के प्रति उनके कर्तव्यों का एहसास कराया और राष्ट्रहित में अमूल्य मत देने के लिए प्रेरित किया। पंत प्रशासनिक भवन से शुरू हुई रैली भारत माता मंदिर परिसर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई। इस मौके पर कुलानुशासक प्रो. अमिता सिंह, कार्यक्रम अधिकार डॉ. ध्यानेंद्र कुमार मिश्र, डॉ. वीणा वादनी, डॉ. अंजना वर्मा, डॉ. हंसराज, डॉ. धनंजय शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें