फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: लोकजन सोशलिस्ट पार्टी ने मनाया स्थापना दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकजन सोशलिस्ट पार्टी का चतुर्थ स्थापना दिवस समारोह मंगलवार को बाबतपुर स्थित केंद्रीय कार्यालय में हुआ। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने समतामूलक समाज के निर्माण और सांविधानिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विरेंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि लोकजन सोशलिस्ट पार्टी का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को न्याय और उसका अधिकार दिलाना है। उन्होंने जय समतामूलक समाज, जय संविधान, जय भारत... के नारे के साथ कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनता के हक की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया। संचालन दिनेश शर्मा व घनश्याम यादव और धन्यवाद ज्ञापन राजेश विश्वकर्मा ने किया। इस दौरान संस्थापक सदस्य राधेश्याम विश्वकर्मा, लक्ष्मण शाहिल, मनीष यादव, चंदन पटेल, सत्यनारायण विश्वकर्मा, श्यामधनी भारती, गुलाब, सुभाष व डॉ अनिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें