एक जून को होने वाले मतदान के लिए जिले में 820 मॉडल बूथ बनाए जाएंगे। इनमें नगर निगम 12 और वीडीए 10 बूथ बनाएगा। इनके अलावा अन्य विभाग भी मॉडल बूथ बनाएंगे। इन बूथ के एंट्री पाॅइंट पर भव्य गेट बनेगा। मतदान स्थल पर सेल्फी पॉइंट, पीने के पानी का मटका, डस्टबिन, नींबू-पानी आदि व्यवस्थाएं होगी।