फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में अनुप्रिया पटेल की बहन ने उनके खिलाफ किया प्रचार, कांग्रेस को दिया समर्थन

Thu, 16 May 2019 03:19 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
कांग्रेस के समर्थन में चुनाव प्रचार करती पल्लवी पटेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019 में राजनीति का एक नया रंग मिर्जापुर में देखने को मिला। अपना दल पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष पल्लवी पटेल बुधवार को कांग्रेस के समर्थन में पहुंची।

विज्ञापन


पल्लवी पटेल ने भाजपा और अपना दल (एस) प्रत्याशी अपनी बहन अनुप्रिया पटेल के खिलाफ चुनाव प्रचार किया। वहीं इनके साथ मिर्जापुर के पूर्व सांसद बालकुमार पटेल भी पहुंचे।

अनुप्रिया पटेल की बहन पल्लवी पटेल और उनकी मां कृष्णा पटेल की अपना दल पार्टी ने कांग्रेस को समर्थन दिया है, जबकि अनुप्रिया पटेल की अपना दल (एस) पार्टी भाजपा को समर्थन कर रही है।
विज्ञापन


कांग्रेस से गठबंधन कर अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने गोंडा से चुनाव लड़ा। 2014 के चुनाव में अनुप्रिया ने मिर्जापुर से भाजपा के साथ लड़ा था। तब पूरी पार्टी एकजुट थी। बाद में विवाद बढ़ गए और मां-बेटी ने अलग-अलग दल बना लिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें