फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया की मनी जयंती, किया नमन

विज्ञापन
गुरहट्टी चौराहा पर लगे डा. लोहिया के मुर्ती पर माल्यार्पण करते प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के कार? - फोटो : MIRZAPUR
विज्ञापन
मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया ट्रस्ट में सोमवार को डा. राम मनोहर लोहिया की 110वीं जयंती मनाई गई।इस दौरान कोरोना वायरस के प्रति सजग और सुरक्षित रहने का संकल्प लिया गया। इसके बाद सुकमा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धंजलि अर्पित की गई। मास्क भी वितरित किया गया। जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने डा. राम मनोहर लोहिया के चित्र पर मार्ल्यापण किया। देवी प्रसाद चौधरी ने कहाकि पार्टी साइकिल यात्रा करने वाली थी, पर कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए उसे रोक दिया गया है। राम महोहर लोहिया के सिद्धांतों को अपनाने की बात कही। इस अवसर पर नसीम कुरैशी, अभय यादव, डा. अरविंद श्रीवास्तव, राजकुमार सोना, कन्हैया यादव, धनंजय यादव, जाहिद अख्तर, महेंद्र यादव, विकास यादव, सूरज यादव आदि रहे। उधर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया ने गुड़हट्टी चौराहे पर डा. राम मनोहर लोहिया की मूर्मि पर मार्ल्यापण कर 110वीं जयंती मनाई। साथ ही कार्यकर्ताओं ने शहीद दिवस पर राजगुरु, भगत सिंह, सुखदेव को नमन किया। जिलाध्यक्ष लक्ष्मण उमर ने कहाकि लोहिया के विचार प्रभावशाली है। सबको उनके विचार अपनाने चाहिए। इस अवसर पर राजकमल सिंह, दिलीप यादव, शंभू केशरवानी, गोवर्द्धन उमर, रवि साहू, डब्बू शर्मा, कपूरचंद, गिरधारी यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें