लोको पायलट को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया
- फोटो : फाइल
वाराणसी के लहरतारा रेलवे क्रासिंग के पास शनिवार सुबह ट्रेन की चपेट में आकर लोको पायलट के हाथ का पंजा कट गया। मौके पर पहुंची मंडुवाडीह पुलिस ने घायल लोको पायलट को मंडल रेल अस्पताल लहरतारा में भर्ती कराया। इस दौरान लोको पायलट के साथियों और परिजनों को भी सूचना दी।
पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल में तैनात लोको पायलट सिलाश भेंगरा की सुबह ड्यूटी थी और वह लहरतारा रेलवे क्रासिंग को पार करा था कि अचानक किसी ट्रेन की जद में आकर अचेत हो गया। दाहिने हाथ का पंजा क्षत विक्षत हो गया। आसपास के लोगों ने अचेतावस्था में लोको पायलट को देखा तो तुरंत लहरतारा चौकी इंचार्ज को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने तुरंत घायल लोको पायलट को लहरतारा स्थित मंडल रेल अस्पताल में भर्ती कराया।