फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बीएचयू में दो दिन होगी लाइव सर्जरी

विज्ञापन
विज्ञापन
आईएमएस बीएचयू में फेलोशिप ऑफ द इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ कोलो प्रोक्टोलॉजी कॉन्फ्रेंस 23-24 अगस्त को होगी। इसमें देश-विदेश के कई सर्जन प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान ऑपरेशन थियेटर में मरीजों की सर्जरी का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। बीएचयू के जनरल सर्जरी विभाग की ओर से केएन उडुप्पा ऑडिटोरियम में होने वाले इस आयोजन में डॉक्टरों के साथ मेडिकल के छात्र भी शामिल होंगे। कॉन्फ्रेंस में कोलो प्रोक्टोलॉजी प्रक्रियाओं से जुड़ी बीमारियों पर चर्चा होगी। इसमें पैनल चर्चा, वाद-विवाद और वैज्ञानिक विचार-विमर्श, शोधपत्र और पोस्टर की प्रस्तुति होगी। इसमें फेलोशिप परीक्षा भी होगी। कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज रांची के निदेशक प्रो. राजकुमार करेंगे। कार्यशाला संरक्षक आईएमएस निदेशक डॉ. एसएन संखवार, डीन, फैकल्टी ऑफ मेडिसीन डॉ. संजय गुप्ता, डॉ. गोपाल नाथ, डीन (रिसर्च) मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें