सेवापुरी। कपसेठी कालिका धाम भाऊपुर मार्ग पर कंपोजिट शराब की दुकान में रविवार रात सेंधमारी कर कैश काउंटर से 1.75 लाख नकद नकद और 25 हजार की बीयर व शराब चोरों ने चोरी कर ली। पास में सटे देसी शराब की दुकान से सेंधमारी की, हालांकि यहां से सिर्फ 700 ही हाथ लगे। सोमवार सुबह सेल्समैन अखिलेश और विनोद ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंची पुलिस ने छानबीन की। थाना प्रभारी कपसेठी
विज्ञापन
सधुवन राम गौतम ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद