फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सर्दी के सितम में बिजली की आंख मिचौली

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्दी के सितम के बीच बिजली की आंख मिचौली ने लोगों की समस्या बढ़ा दी है। बिजली कब कट जाएगी और कब आ जाएगी, किसी को कुछ पता नहीं चल पा रहा है। अधिकारियाें के पास भी इसका कोई ठोस जवाब नहीं है। बुधवार को शहर के कई इलाकों में बिजली गुल रही। इसमें चांदपुर औद्योगिक क्षेत्र में सबसे अधिक समस्या रही।
विज्ञापन

ठंड के इस मौसम में जिस तरह से बिजली कट रही है, उससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। मंगलवार की तरह ही बुधवार को भी ट्रिपिंग की वजह से बिजली की आवाजाही जारी रही। सबसे ज्यादा दिक्कत तो औद्योगिक क्षेत्र चांदपुर में देखने को मिली। यहां जहां सुबह सात बजे से लेकर शाम साढ़े सात बजे तक एक दो बार नहीं, बल्कि दस बार बिजली दो से दस मिनट तक के लिए कटी। इसी तरह की स्थिति सरस्वती नगर, भिटारी, सुसुवाही इलाके में भी रही। लंका, सिगरा, महमूरगंज, औरंगाबाद, कज्जाकपुरा, सारनाथ, पांडेयपुर, कचहरी आदि इलाकों में बिजली की आवाजाही जारी रही। वहीं, इससे जिम्मेदार अधिकारी पूरी तरह से बेखबर हैं। बिजली कटौती के बारे में जब अधीक्षण अभियंता विजय राज से बात की गई तो उन्होंने किसी तरह की कटौती की जानकारी न होने की बात कही। अधिशासी अभियंता आशीष कुमार ने कहा कि मंडुवाडीह के पास अंडर केबिल में फाल्ट होने के कारण कुछ दिक्कत आई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें