14 दिनों तक बंद रहने के बाद सारनाथ स्थित लाइट एंड साउंड शो का प्रोजेक्टर दुरस्त हुआ। दिल्ली से आए कर्मियों ने गड़बड़ी ठीक की। शो के संचालक शत्रुघ्न सिंह ने बताया कि प्रोजेक्टर के यूपीएस और पावर स्विच में खराबी आ गई थी, जिसे ठीक कराने पर करीब तीन लाख 68 हजार रुपये खर्च हुए। इसके बाद 11 पर्यटकों ने शो का आनंद लिया।