श्री बाबा काशी विश्वनाथ सेवा समिति के पहलगाम के चंदनबाड़ी में लगे शिविर में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को आमंत्रित किया गया है। समिति के अध्यक्ष दिलीप सिंह बंटी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने जम्मू में उपराज्यपाल से मुलाकात की। गाजीपुर के निवासी मनोज सिन्हा ने उनसे पूर्वांचल का हालचाल पूछा। दिलीप सिंह बंटी ने बताया कि शिविर में आने के लिए उन्हें न्योता दिया गया है। उन्होंने आने का आश्वासन दिया है।