एलआईसी वर्कर्स यूनियन और ऑल इंडिया एलआईसी इंप्लाइज फेडरेशन की कार्यकारिणी की बैठक में वेतन पुनरीक्षण का मुद्दा छाया रहा। सदस्यों ने एलआईसी प्रबंधन से चार्टर ऑफ डिमांड को तत्काल प्रभाव से लागू करने की मांग की। चेतावनी दी कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
फेडरेशन की जगतगंज में हुई बैठक में अध्यक्ष एसके श्रीवास्तव ने कहा कि बीमाकर्मियों का अगस्त 2022 से वेतन पुनरीक्षण लंबित है। 11 अगस्त को केंद्रीय कार्यालय मुंबई में चार्टर ऑफ डिमांड प्रस्तुत करने के बाद भी एलआईसी प्रबंधन की ओर से कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। ऐसे में बढ़ती महंगाई में भरण-पोषण का संकट बना है। अब तक पुरानी पेंशन बहाली पर भी कोई फैसला नहीं हुआ। महामंत्री वीरेंद्र कुमार ने भूतपूर्व सैनिकों के कल्याणकारी योजना की मांग करते हुए फेमिली पेंशन को 15 से बढ़ाकर 30 प्रतिशत करने की मांग रखी। इस दौरान ज्ञानेंद्र बहादुर, अनिल द्विवेदी, राजेंद्र कुमार मौर्य, वीके मिश्र आदि मौजूद रहे।