सीएसआर फंड व सहयोग से बनी लाइब्रेरी
सीडीओ हिमांशु नागपाल की पहल पर कारपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) फंड और ग्रामीणों के सहयोग से बनाया गया है। लाइब्रेरी में पुस्तकें भी लोगों के सहयोग से ही उपलब्ध कराई गई हैं। यहां पढ़ने वालों को मुफ्त इंटरनेट सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है। यहां रखी किताबों में सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए स्टडी मैटेरियल के अलावा उपन्यास आदि भी शामिल हैं।