फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शंखनाद के लिए लिम्का बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड को भेजा जा रहा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री काशी विश्वनाथ धाम में आयोजित शंखनाद को जल्द ही विश्व कीर्तिमान का दर्जा मिल जाएगा। लिम्का बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ पत्राचार शुरू हो गया है और पूरे आयोजन की वीडियो रिकॉर्डिंग लिम्का बुक की समिति को भेजी जा रही है। एक जनवरी को काशी विश्वनाथ धाम में 1051 लोगों ने एक साथ शंखनाद किया था। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के निदेशक प्रो. सुरेश शर्मा ने बताया कि आयोजन को कीर्तिमान का दर्जा देने के लिए लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड के साथ पत्राचार किया गया है। इस आयोजन को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी स्थान दिलाने की कोशिश थी, लेकिन कुछ तकनीकी कमी के कारण दावेदारी नहीं पेश हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें