फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: घर के दरवाजे पर शराब पीने से रोकने पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र स्मिथ स्कूल रोड पर घर के बाहर शराब पीने से मना करने पर विजय सिंह पर मनबढ़ों ने जानलेवा हमला कर दिया। गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। आरोपी आदित्य पांडेय को सिगरा पुलिस ने सोमवार को माधोपुर से गिरफ्तार किया। आरोपी गुजराती गली सोनिया का निवासी है। पीड़ित विजय सिंह ने पुलिस को बताया कि रविवार रात वह पत्नी के साथ बाजार से घर लौटे थे। देखा कि उनके मकान के मुख्य गेट पर दो व्यक्ति बैठकर शराब पी रहे थे। जब उन्हें वहां से हटने और शराब न पीने को कहा तो गालीगलौज करने लगे। शोर सुनकर मकान के किरायेदार भी मौके पर जुट गए। भीड़ इकट्ठा होते देख एक आरोपी मौके से भाग निकला, जबकि दूसरा जान से मारने की धमकी देता रहा। जैसे ही 112 पर फोन करने की कोशिश की, आरोपी ने उन पर जान से मारने की नियत से अचानक हमला कर दिया। हमले में वह जमीन पर गिर गए, जिसके बाद आरोपी ने उनके सीने पर चढ़कर गला दबाने का प्रयास किया। लोगों ने किसी तरह हस्तक्षेप कर जान बचाई। इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि आदित्य के साथी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें