फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांगों की बराबर की हिस्सेदारी निश्चित कराने वाला हो विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में हर वर्ग की तरह दिव्यांगजनों ने भी अपने मुद्दे पर मतदान करने की ठानी है। उनका कहना है अशक्त और अक्षम लोगों के लिए काम करने वाला विधायक होना चाहिए। ऐसे लोगों को प्रतिभा के अनुसार प्रशिक्षण देकर रोजगार देने वाला नेता होना चाहिए। इसके साथ समाज में उनकी बराबर की हिस्सेदारी सुनिश्चित कराए।
विज्ञापन

दिव्यांगजनों को समाज में बराबर का अधिकार मिल सके। इसके लिए काम करने वाला विधायक होना चाहिए। - बटर, पांडेयपुर
दिव्यांगजनों को उनके प्रतिभा के हिसाब से शिक्षा और रोजगार सुनिश्चित कराने वाला प्रतिनिधि होना जरूरी है। - प्रदीप राजभर, गंगापुर
विधायक ऐसा हो जो दिव्यांग युवाओं को खेल से जुड़ी सुविधा और अभ्यास के लिए मैदान उपलब्ध करा सके। - मनोज यादव, आशापुर
सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के लिए जो योजना चलाई जा रहीं हैं। उसका लाभ बिना भाग दौड़ के लाभ मिल सके। - संतोष पांडेय, रामनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें