फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: महिला हैंडबॉल के फाइनल में पहुंची एलबीएस

विज्ञापन
विज्ञापन
परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में मंगलवार को जिलास्तरीय बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल खेला गया। इसमें लाल बहादुर शिक्षण संस्थान शिवपुर (एलबीएस) की टीम ने रॉयल क्लब को 25-22 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। टीम की जीत में रक्षा, आंचल और दीपिका की तिकड़ी ने अहम भूमिका निभाई। मैच की शुरुआत में दोनों टीमों ने अटैक किया। 12वें मिनट में रक्षा और दीपिका की जोड़ी ने ताबड़तोड़ गोल से स्कोर 6-3 हुआ। रॉयल क्लब की पूजा यादव और अनीशा सिंह ने काउंटर अटैक किया। हाफ टाइम तक स्कोर एलबीएस के पक्ष में 15- 12 था। दूसरे हाफ में गर्मी के कारण खिलाड़ियों में वह फुर्ती नहीं दिखी। एलबीएस की दीपिका ने अंडर आर्म शॉट से गोल करने में सफल रहीं। टीम की साक्षी ने उनका साथ दिया। अंत तक एलबीएस की टीम ने बढ़त बनाए रखी और मैच समाप्त होने पर एलबीएस ने 25-22 से मैच जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें