फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: आईआईटी में सेंट्रल फैसिलिटी फॉर कैंपस सर्विलांस का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
आईआईटी बीएचयू की सुरक्षा को मजबूती देने के लिए अत्याधुनिक केंद्रीय निगरानी केंद्र की शुरुआत की गई। बुधवार को निदेशक प्रो. अमित पात्रा ने टीएलसी भवन के कक्ष संख्या-आठ में इसका उद्घाटन किया। इसका नाम सेंट्रल फैसिलिटी फॉर कैंपस सर्विलांस रखा गया। प्रो. पात्रा ने बताया कि यह नई सुविधा प्रभावी निगरानी, त्वरित प्रतिक्रिया और डेटा आधारित सिक्योरिटी मैनेजमेंट को मजबूत करेगी। कहा कि यह केंद्र स्मार्ट कैंपस विजन को गति देगा। इस परियोजना की परिकल्पना और क्रियान्वयन कंप्यूटर साइंस व इंजीनियरिंग विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर तनिमा दत्ता के नेतृत्व में हुआ। उद्घाटन समारोह में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, संकाय सदस्य और सुरक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें