फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इग्नू में प्रवेश की अंतिम तिथि 12 नवंबर तक

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने 2021 सत्र में स्नातक और परास्नातक में प्रवेश की अंतिम तिथि 12 नवंबर तक बढ़ा दी है। प्रवेश के इच्छुक इग्नू की वेबसाइट www.ignou.ac.in या ignouadmission.samarth.edu.in पर जाकर स्नातक स्तर की बीए, बीएससी, बीकॉम, बैचलर इन सोशल वर्क और बैचलर इन टूरिज्म आदि विषयों में विद्यार्थी प्रवेश ले सकते हैं। इसके अलावा परास्नातक के हिंदी, अंग्रेजी, समाजशास्त्र, ग्राम विकास, राजनीतिक विज्ञान, लोकप्रशासन, इतिहास, अर्थशास्त्र शिक्षा शास्त्र के अलावा मनोविज्ञान आदि विषयों में प्रवेश ले सकते है। उक्त जानकारी इग्नू के क्षेत्रीय केंद्र निदेशक डॉ. उपेंद्र नभ त्रिपाठी ने देते हुए बताया कि 19 जनपदों के 56 अध्ययन केंद्रों की सुविधा है। सेमेस्टर पाठ्यक्रमों को छोड़कर एमए और बीए के किसी भी पाठ्यक्रम में छात्र प्रवेश ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें