श्री अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज में संचालित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय अध्ययन केंद्र में शैक्षिक सत्र जुलाई 2025 में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इग्नू अध्ययन केंद्र की समन्वयक प्रो. मिथिलेश सिंह ने बताया कि स्नातक स्तर पर बीए एवं बीकॉम, स्नातकोत्तर स्तर पर एमए (इतिहास, राजनीति शास्त्र, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र) एमकाॅम, एमएससी और विभिन्न विषयों में सर्टिफिकेट, डिप्लोमा व पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा आदि पाठ्यक्रमों में दाखिले की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक विस्तारित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि जुलाई 2025 के लिए प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन चल रही है। अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लिए प्रवेश निशुल्क है। इच्छुक छात्र ऑनलाइन आवेदन कर प्रवेश ले सकते हैं। किसी भी अन्य जानकारी के लिए इग्नू अध्ययन केंद्र 48033 श्री अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज से संपर्क कर सकते हैं।