फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑल इंडिया ओपन कराटे में पंजीकरण का अंतिम मौका आज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला एवं मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट की ओर से छठवीं ऑल इंडिया ओपन कराटे प्रतियोगिता 17-18 दिसंबर को बीएचयू के एंफीथिएटर इंडोर स्टेडियम में होगी। खिलाड़ी 15 दिसंबर की शाम छह बजे तक पंजीकरण करा सकेंगे। तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मानव एकेडमी के अध्यक्ष भिक्षु चंदिमा ने बताया कि अब तक 17 राज्यों के 55 टीमों के 772 खिलाड़ियों का पंजीकरण हो चुका है। 562 कुमिते और 210 खिलाड़ी काता में प्रतिभाग कर रहे हैं। ज्योति सिंह और माया पटेल को मुख्य कोआर्डिनेटर जबकि जयपाल सोनकर, शशि शेखर शर्मा को टेक्निकल कोआर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। भिक्षु चंदिमा ने बताया कि मानव एकेडमी के महासचिव किसलय मानव, मुख्य प्रशिक्षक सिहान एचएन सिंह की देखरेख में संचालित होगी। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश से शोभनाथ पटेल, महेश गुप्ता, मिथुन कन्नौजिया, शैलेश पटेल, आदर्श शुक्ला, अरुण विश्वकर्मा, सूरज विश्वकर्मा, निधिराज गुप्ता, खुशबू मौर्या, अभिषेक सैनी, सौरभ सहाय, रेफ री/ जज की भूमिका में रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें