फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम की सुरक्षा में चूक: थाना प्रभारी अवनीश कुमार राय निलंबित, काफिले को काली पन्नी दिखाए जाने का मामला

Sun, 11 Sep 2022 07:10 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर

सार

सीएम योगी के जौनपुर दौरे के दौरान हुई चूक मामले में पुलिस अधीक्षक अजय साहनी ने शनिवार को एक और कार्रवाई की। उन्होंने सरायख्वाजा थाने के प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार राय को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
जौनपुर में सीएम के काफिले के सामने आया युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दौरान युवक को काली पन्नी दिखाए जाने के मामले में पुलिस अधीक्षक अजय साहनी ने शनिवार को एक और कार्रवाई की। उन्होंने सरायख्वाजा थाने के प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार राय को निलंबित कर दिया। इसके पहले शुक्त्रस्वार को दो उपनिरीक्षकों और 6 सिपाहियों निलंबित किया गया था। शुक्त्रस्वार को जिले को 258 करोड़ रुपये की सौगात देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले में आए थे। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एकलव्य स्टेडियम से वह मेडिकल कॉलेज निरीक्षण करने गए। वहां से वापस लौट रहे थे तभी एक युवक ने काली पन्नी दिखाई। इस दौरान वह सीएम के काफिले के पास तक पहुंच गया था। युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना के तत्काल बाद ही लापरवाही बरतने वाले 8 पुलिसकर्मियों को एसपी ने निलंबित कर दिया गया था। शनिवार को सरायख्वाजा थाना प्रभारी को भी निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें