उधर, शासन से विस्तारीकरण की तैयारियों के संकेत मिलने के बाद प्रशासन पिंडरा तहसील के इन गांवों का ब्यौरा भी निकाल रहा है। दरअसल, वर्ष 2015 में ही एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की योजना बनाई गई थी, मगर तकनीकी कारणों से इस योजना को धरातल पर नहीं उतारा जा सका था। इसके लिए नई एयर टर्मिनल बिल्डिंग सहित कई निर्माण की योजना है।
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने कहा कि एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए जमीन का सर्वे पहले कराया गया था। शासन का निर्देश मिलता है तो नए सिरे से सर्वे कराकर आगे की कार्यवाही कराई जाएगी। इसके लिए गांवों को चिह्नित किया गया है।
एयरपोर्ट विस्तारीकरण में रनवे की लंबाई बढ़ाए जाने का प्रस्ताव भी है, मगर एयरपोर्ट के पास से गुजर रहे नेशनल हाईवे के चलते भी यह काम धरातल पर नहीं उतर पा रहा है। मगर, एनएचआईए ने रनवे के नीचे से टनल बनाकर हाईवे निकालने की योजना बनाई है। हालांकि सुरक्षा के लिहाज से इस योजना को कई मंत्रालयों की मंजूरी की दरकार है। यदि इस टनल को बनाने की मंजूरी मिलेगी तो यह देश का पहला ऐसा रनवे होगा, जिसके नीचे से टनल होगी।