वाराणसी। ट्रांसपोर्ट नगर योजना को लेकर वीडीए के संयुक्त सचिव परमानंद यादव ने सोमवार को ट्रांसपोर्टर्स के साथ बैठक की। इसमें ट्रांसपोर्ट नगर के ले-आउट प्लान, रोड की चौड़ाई आदि पर चर्चा की गई। ट्रांसपोर्ट कार्य से जुड़े एजेंटों को बैठने के लिए कार्यालयों की मांग की। साथ ही फायर स्टेशन के लिए जमीन रिजर्व करने को कहा। बैठक में तहसीलदार सुनील कुमार श्रीवास्तव, सहायक संपत्ति अधिकारी रमेश दुबे, आर्किटेक्ट गोविंद तथा बनारस गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन और वाराणसी ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद