फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: हजारों की पार्ट टाइम जॉब के चक्कर में गंवा रहे लाखों रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
हजारों रुपये की पार्ट टाइम जॉब के चक्कर में लोग साइबर क्रिमिनल के झांसे में आकर आसानी से लाखों रुपये गंवा दे रहे हैं। जब एहसास होता है कि वह लुट गए हैं तो भुक्तभोगी साइबर क्राइम थाने की पुलिस से गुहार लगाते हैं कि उनका पैसा वापस कराने में मदद की जाए। साइबर क्राइम थाने की पुलिस के प्रयास के बाद भी ज्यादातर लोगों का पैसा वापस नहीं मिल पाता है। हाल के महीनों में साइबर क्राइम थाने पहुंचने वाले ऐसे फरियादियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन



केस 1
घर बैठे पैसा कमाने के चक्कर में 18 लाख गंवाए

आवास विहार कॉलोनी, पांडेयपुर रोड, दौलतपुर निवासी शैलाभ प्रजापति के मोबाइल पर मैसेज आया कि बिना पैसा लगाए पार्ट टाइम जॉब कीजिए। घर बैठे पैसा कमाइए। शैलाभ ने लिंक पर क्लिक किया तो एक महिला ने उनसे संपर्क किया। एक वेबसाइट के प्रोडक्ट की रेटिंग का टास्क शैलाभ को दिया गया। महिला के झांसे में आकर काम करते हुए शैलाभ ने 18 लाख रुपये गंवा दिए।

केस 2
गृहिणी को लगी 30 लाख रुपये की चपत

नासिरपुर, सुसुवाही की रहने वाली शांताझारा बिस्वाल गृहिणी हैं। वह इंटरनेट की मदद से पार्ट टाइम जॉब खोज रही थीं। जॉब सर्च करने के दौरान ही एक एजेंट ने व्हाट्स एप के माध्यम से उनसे संपर्क किया। उसने क्रिप्टो करेंसी के बारे में बताया और निवेश के लिए प्रेरित किया। वह उसके झांसे में इस तरह से आईं कि अपने पास मौजूद पैसा और उधार लेकर 30 लाख रुपये गंवा दीं।
विज्ञापन


केस 3
गूगल पर नौकरी खोजने में चले गए 10.31 लाख रुपये

जौनपुर जिले के अहमद खां मंडी, उमरपुर के रहने वाले श्रेयांश कुमार मिश्र नौकरी के लिए गूगल पर सर्च कर रहे थे। इसी क्रम में उनके मोबाइल पर कॉल आई। रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन भुगतान कराया गया। इसके बाद जालसाजों ने उनके बैंक खाते से 10 लाख 31 हजार 773 रुपये उड़ा दिए। श्रेयांश ने कहा कि जब तक उन्हें कुछ समझ आता तब तक बहुत देरी हो चुकी थी।

केस 4

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करने का झांसा देकर 76 लाख ऐंठे

सिंधु नगर कॉलोनी, सिगरा निवासी आनंद गोयल को व्हाट्स ऐप पर मैसेज आया कि यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें और बैठे-बैठे पैसा कमाएं। आनंद ने मैसेज के अनुसार एक चैनल सब्सक्राइब किया तो उनके खाते में 50 रुपये आ गया। यह सिलसिला उन्होंने जारी रखा तो उन्हें टॉस्क मिलता चला गया। टॉस्क पूरा करने के चक्कर में आनंद अपने बैंक खाते से 76 लाख 10 हजार 360 रुपये गंवा दिए।
झांसे में आएंगे तो नुकसान हर हाल में होगा
साइबर क्राइम एक्सपर्ट श्याम लाल गुप्ता ने कहा कि ऑनलाइन वर्ल्ड में यदि आप झांसे में आएंगे तो नुकसान हर हाल में होगा। जिस भी कंपनी की जॉब खोजनी है, सिर्फ उसी की वेबसाइट पर जाएं। इसमें भी अहम बात यह है कि अपनी निजी जानकारी कतई शेयर न करें। कॉल या ई-मेल के माध्यम से कोई नौकरी दिलाने का ऑफर दे तो उस पर कतई विश्वास न करें। हमारी सतर्कता ही हमारी सुरक्षा का सबसे सशक्त माध्यम है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें