कुंडली निर्माण व फलादेश प्रशिक्षण कार्यशाला की शुरुआत शुक्रवार को शास्त्रार्थ महाविद्यालय दशाश्वमेध में हुई। प्राचार्य डॉ. पवन कुमार शुक्ला ने बताया कि प्रशिक्षण में जन्म समय, स्थान व तिथि के आधार पर लग्न, राशि, नक्षत्र, दशा-अंतरदशा और अष्टकवर्ग की गणना सिखाई जाएगी। पहले दिन उद्घाटन सत्र में 45 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इच्छुक छात्र व जिज्ञासु प्रतिदिन दोपहर 12 बजे कक्षा में शामिल हो सकते हैं। ज्योतिष विभाग के सदस्य डाॅ. उमाशंकर त्रिपाठी, डाॅ. अमोद दत्त शास्त्री के निर्देशन में ज्योतिर्विद आचार्य संजय उपाध्याय प्रशिक्षण देंगे।