जफराबाद। क्षेत्र के कोटेदारों ने रविवार को सिरकोनी बाजार में बैठक की। इसमें एक देश एक कमीशन की मांग की। कोटेदोरों ने कहा कि मांग पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगा।
सचिव कोटेदार संघ पद्माकर उपाध्याय ने बताया कि एक जनवरी से देशभर के कोटेदार हड़ताल पर हैं। अन्य प्रांतों में कमीशन डेढ़ रुपये से लेकर दो रुपये मिल रहे हैं, लेकिन सूबे के कोटेदारों से 90 पैसे पर काम कराया जा रहा है। बीते 30 दिसंबर को प्रदेश अध्यक्ष से तथा खाद्य सचिव से वार्ता हुई। वार्ता विफल होने के बाद हम लोग एक जनवरी से हड़ताल पर हैं। जब तक सरकार हमारी मांगे नहीं मानेगी तब तक हम लोग हड़ताल पर रहेंगे। ब्लॉक अध्यक्ष हरिशंकर शुक्ला ने कहा कि अन्य प्रदेशों की तरह यहां भी कमीशन की दर लागू कर देना चाहिए। ब्लॉक महासचिव दीनानाथ चौबे ने कहा कि हर प्रांत का कमीशन एक होना चाहिए। सरकार अगर हमारी बात को नहीं मानती है तो हड़ताल जारी रहेगी। इस मौके पर अनिल यादव, जयहिंद, आनंद कुमार शुक्ला, अवध सिंह चौहान, कृष्णा अधीन यादव, मनोज सिंह आदि उपस्थित रहे।