मारवाड़ी युवा मंच गंगा शाखा की ओर से महमूरगंज स्थित शुभम लॉन में 16 जुलाई को 23वां राजस्थानी मेला लगेगा। दिल्ली की बांस की वस्तुएं, लखनऊ की चिकनकारी, प्रयागराज के चांदी के आभूषण, कोलकाता की राखियां इस मेले की शान बनेंगी। यहां अलग-अलग शहरों के 70 स्टाॅल लगेंगे। शाखा की अध्यक्ष निशा अग्रवाल और मंत्री अनीता सिंघानिया ने सोमवार को शुभम लॉन में पत्रकारों को बताया कि मेला के शुभारंभ सुबह 11 बजे होगा। मेले में असम व वाराणसी के स्टॉल के साथ डिजाइनर ड्रेसेज, गिफ्ट आइटम, फूड के स्टाॅल भी रहेंगे। उन्होंने बताया कि संस्था महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित है। मेले से होने वाली आय को महिलाओं के विकास और उनको स्वावलंबी बनाने पर खर्च किया जाएगा।