फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: एआई चैटबॉट से पता करें अपना संपत्तिकर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। आम जनता एआई चैटबॉट से अपना संपत्तिकर का पता लगा सकती है। इसका नंबर 8601872601 है। इस पर मकान नंबर या आईडी दर्ज कर मेसेज किया जा सकता है। इस नंबर पर हाय लिखकर भेजें। नागरिक संपत्तिकर (गृहकर, सीवरकर और जलकर) ऑनलाइन जमा कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें नगर निगम के चक्कर नहीं लगाने होंगे। शहर के 2.33 लाख भवन स्वामियों को सुविधा उपलब्ध कराई गई है। एआई आधारित इस चैटबॉट सुविधा से लोगों को लाइन लगाने की जरूरत नही पड़ेगी। अधिकांश लोगों ने इसका लाभ उठाया था। आने वाले दिनों में चैटबॉट से हर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। आईटी टीम को जिम्मेदारी दी गई है। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने कहा कि यह सुविधा डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें