फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतंगबाजी: भक्काटे की गूंज के साथ छतों पर थिरके लोग, खूब बजा घर घर भगवा लहरा गया...

विज्ञापन
विज्ञापन
मकर संक्रांति की खुमारी एक सप्ताह से चढ़ी है। इनके बीच 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का उल्लास भी रविवार को छतों पर भी दिखाई दिया। खूब पतंगबाजी के साथ भगवान राम से जुड़े गाने भी खूब बजाए गए। इनमें हंसराज रघुवंशी का गाना युग राम राज का आ गया, शुभ दिन ये आज का आ गया, हुई जीत सनातन धर्म की, घर घर भगवा लहरा गया खूब बजाया गया।
विज्ञापन

भगवान राम से जुड़े गाने के बीच बच्चे अपनी-अपनी पतंगों के साथ घर की छतों पर डट गए। कई मैदानों में दोस्तों के साथ मिलकर पतंगबाजी के हुड़दंग में मशगूल रहे। धूप खिलने के साथ पतंगबाजी का रंग और परवान और चढ़ा। हर ओर रंग-बिरंगी पतंगें तितलियों की भांति आसमान में थिरकती नजर आईं। काशी में पतंगबाजी लोगों के सिर चढ़कर बोल रही है। ये काटा... वो काटा... भक्काटे की आवाजें दिनभर गूंजती रहीं। मानों समूचा शहर छतों पर चढ़ा हो। दिनभर डीजे और ढोल की धुनों के बीच शहर भर में पतंगबाजी की धूम रहीं। युवक-युवतियों के बीच पेंच लड़ाने का क्रेज देखने को मिला। हर पतंग के कटने पर सिर्फ एक ही आवाज गूंजी भक्काटे। कई जगहों पर युवा डीजे की धुन पर थिरकते नजर आए। छत पर पतंग उड़ा रहे युवाओं ने खूब सेल्फियां लीं और उसे सोशल मीडिया पर दोस्तों के साथ शेयर करते रहे। दालमंडी, कुंदीगर टोला, औरंगाबाद, सिद्धगिरीबाग, जैतपुरा समेत शहर की कई तंग गलियां में सजी रंग-बिरंगी दुकानों से पतंगों की खूब खरीदारी हुई। दुकानों से लेकर छतों तक पतंग, मांझा, सद्दी, चौआ, चरखी जैसे शब्द बार-बार सुनाई दे रहे हैं। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए पतंग निर्माताओं ने मशहूर नेताओं के चित्र वाली पतंगें भी बाजार में उतारी हैं। दुकानों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सपा नेता अखिलेश यादव के अलावा कार्टून कैरेक्टर वाली पतंगें हैं। गंगा पार, विश्वविद्यालयों के हॉस्टलों में भी खूब पतंगबाजी हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें