फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: राष्ट्रीय कराटे में किसलय मानव ने जीते दो स्वर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
वर्ल्ड मॉडर्न सोतोकान कराटे फेडरेशन की ओर से दूसरी अखिल भारतीय कराटे प्रतियोगिता लखनऊ के चौक स्टेडियम में रविवार को खत्म हुई। अंतिम दिन मानव मास्टर्स वर्ग में मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स के किसलय मानव ने काता और कुमिते में स्वर्ण पदक जीता। कोच ज्योति सिंह ने बताया कि कैडेट जूनियर और सीनियर मुकाबले में मानव एकेडमी की टीम ने 5 स्वर्ण, 6 रजत और 5 कांस्य पदक जीता था। सब जूनियर वर्ग में अनंत गुप्ता ने कुमिते में स्वर्ण, काता में रजत, अर्पिता ने कांस्य, दीपांशी मिश्रा और अंश पटवा ने रजत पदक जीता। विजेता खिलाड़ियों को कराटे एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के महासचिव जसपाल सिंह ने सम्मानित किया। संस्था के अध्यक्ष भिक्षु चंदिमा थेरो, श्वेत प्रकाश यादव, आफताब आलम, विश्वनाथ मौर्या, कुंजन मौर्य ने शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें