किक बॉक्सिंग में रजत पदक जीत कर वाराणसी लौटीं पूजा पटेल का स्वागत सोमवार दोपहर बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हुआ। एयरपोर्ट टर्मिनल भवन से बाहर निकलते ही उनके प्रशंसको नें पूजा पटेल का माला पहनाकर स्वागत किया। पूजा ने थाईलैंड में 7 से 12 अप्रैल तक आयोजित किंग बॉक्सिंग वर्ल्ड कप प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। उनके कोच गोपाल बहादुर शाही ने उन्हें बधाई दी।