सुबह-ए-बनारस के मंच पर पटना के कलाकार खिलेंद्र पारधी का गायन हुआ। बृहस्पतिवार को गायन का आरंभ राग भैरव में मध्य झपताल में निबद्ध रचना दरिद्र दुख भंजन... से हुआ। इसके साथ ही द्रुत लय में निबद्ध रचना उठत बाज मुरली आज... सुनाकर आनंदित किया। तबला संगति किसलय सिंह और संवादी पर उदयन झा ने संगत की। कलाकार को प्रमाणपत्र डॉ. रत्नेश वर्मा ने दिया। वरिष्ठ सदस्य डॉ. वीरेंद्र प्रताप सिंह की पत्नी नीलम सिंह के असामयिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।