पांच हजार एक सौ दीयों से जगमग हुआ काशी तमिल संगमम स्थल
- फोटो : अमर उजाला
काशी तमिल संगमम के समापन समारोह में गृहमंत्री अमित शाह और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के शिरकत करने की संभावना है। महीने भर से चल रहे काशी तमिल संगमम का समापन 16 दिसंबर को बीएचयू के एंफीथिएटर के मैदान पर होगा। समापन समारोह के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ ही दक्षिण भारत के कई सुपरस्टार भी शामिल होंगे। प्रशासन और भाजपा ने इनके आगमन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं लेकिन अभी तक कोई प्रोटोकॉल नहीं आया है।
जानकारी के अनुसार गृह मंत्री अमित शाह 15 दिसंबर को काशी पहुंचेंगे। इसके अलावा समापन कार्यक्रम में भी इलैयाराजा की प्रस्तुतियां होंगी। समापन समारोह को भव्य बनाने के लिए आयोजकों ने दक्षिण भारत के कई सुपरस्टार से भी संपर्क किया है। इसमें रजनीकांत, धनुष और थलाइबा शामिल हैं।