फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: स्वामीनाथ अखाड़े की कशिश ने जीता स्वर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। भदोही में आयोजित अंडर-23 प्रादेशिक कुश्ती प्रतियोगिता के पहले दिन महिला वर्ग में वाराणसी की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार पदक अपने नाम किए। वाराणसी कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजीव सिंह रानू ने बताया कि जिले की खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण और तीन कांस्य सहित कुल चार पदक हासिल किए हैं। बालिका वर्ग की फ्रीस्टाइल 62 किलोग्राम भार वर्ग में स्वामीनाथ अखाड़े की खिलाड़ी कशिश यादव ने स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा 55 किलोग्राम में रागिनी पासवान, 57 किलोग्राम में अंशु यादव और 59 किलोग्राम में खुशी चौहान ने कांस्य पदक हासिल किया। राजीव सिंह रानू ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह के निर्देश पर लगातार कुश्ती प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। पिछले चार महीनों के भीतर पूर्वांचल में चार प्रादेशिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई हैं। इनमें तीन प्रतियोगिताएं वाराणसी और एक भदोही में आयोजित हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें