फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: हैंडबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता मे काशी की एकतरफा जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। उत्तर प्रदेश की सब जूनियर बालिका टीम ने बुधवार को राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में चल रही 69 वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय सब जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर ओड़ीशा को 22-1 गोल से धो डाला। उत्तर प्रदेश की टीम में शामिल वाराणसी के विकास इंटर कॉलेज की छात्रा अनीशा सिंह, सोनाली पाल, वंशिका प्रजापति और सेजल सिंह ने शुरू से बेहतरीन खेल दिखाया। मैच से पहले उत्तर प्रदेश ने जम्मू कश्मीर को 15-5 गोल से पराजित किया। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ एके सिंह ने बताया कि सभी खिलाड़ी डॉ. आशा सिंह की देखरेख में परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में प्रवीण कुमार से प्रशिक्षण प्राप्त करती हैं। प्रतियोगिता के पूर्व डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया था। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें