अंडर-14 और 18 आयुवर्ग में ग्लेनहिल स्कूल ओवरऑल चैंपियन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी चिरईगांव। नेवादा के हरिबंधु इंटरनेशनल स्कूल में पांच दिवसीय ईस्ट जोन सीबीएसई मुक्केबाजी प्रतियोगिता शनिवार को खत्म हुई। ग्लेनहिल स्कूल की बालिका टीम ने 10 अंक के साथ अंडर-14 और 18 आयुवर्ग में जीत हासिल की। पहली बार वाराणसी की बालिका टीम ने दो वर्ग की ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया। प्रतियोगिता में यूपी, बिहार और झारखंड के 170 स्कूलों के 850 मुक्केबाजों ने दम दिखाया।
विद्यालय के चेयरमैन डॉ. एसएन यादव व डायरेक्टर शशिबाला ने विजेताओं को पदक देकर सम्मानित किया। बालक वर्ग के अंडर-14 आयु वर्ग में आरपीएस नवादा की टीम ने 10 अंक, अंडर-17 में विष्णु भगवान स्कूल ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में संत अतुलानंद के मुक्केबाज यस मिश्र, शीएट कॉलेज के कृष्ण कुमार और आदित्य गुप्ता, डिवाइन स्कूल के सन्नी यादव, आरपीएस स्कूल के अंकुश कुमार, डीपीएस के मोहित कुमार, आरपीएस स्कूल नवादा के अंकुश कुमार, हैप्पी माडल कुरहुआं की प्रति सिंह यादव, अदिति सिंह, अन्नया ने स्वर्ण पदक जीता है। इस मौके पर प्रधानाचार्या जया सिंह, अजय सिंह, प्रिंस यादव मौजूद रहे।