फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: रिंग रोड तक होगा काशी का विस्तार, मई में लागू हो सकती है महायोजना

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास प्राधिकरण रिंग रोड तक शहर के विस्तार की महायोजना मई तक लागू कर सकती है। इसका खाका तैयार कर लिया गया है। आपत्तियों के निपटारे और उसमें सुझावों को शामिल करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
विज्ञापन

महायोजना-2031 को तैयार करने के लिए वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) का नगर नियोजन विभाग विस्तार वाले क्षेत्रों का अध्ययन कर रहा है। इसमें व्यावसायिक, औद्योगिक और आवासीय क्षेत्रों को चिन्हित किया जा रहा है। दरअसल, पिछले नौ वर्ष में वाराणसी में कई परियोजनाएं मूर्त रूप ले चुकी हैं, लेकिन इनका जिक्र महायोजना-2021 में नहीं है। वीडीए के सचिव डा. सुनील वर्मा ने बताया कि अब प्राधिकरण पिछले नौ वर्षों में हुए बदलाव और वर्तमान में चल रही परियोजनाओं को महायोजना में शामिल कर रहा है। मई के अंतिम सप्ताह तक इसे लागू किया जाएगा। इससे पहले मसौदे को शासन से अनुमति के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें