फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashi Vidyapith: स्नातक में दाखिले के लिए काउंसिलिंग 11 से, 29 पाठ्यक्रमों में हुई थी प्रवेश परीक्षा

Fri, 07 Oct 2022 09:43 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ ने स्नातक के पाठ्यक्रमों में दाखिले की काउंसिलिंग 11 अक्तूबर से कराने का फैसला लिया है। पहले दिन  11 अक्तूबर को बीकॉम, बीएससी गणित, बीएससी बायो, बीएफए, बीएससी कृषि, बीए एलएलबी के अनारक्षित संवर्ग की पहली काउंसिलिंग होगी। 
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में प्रवेश परीक्षा के परिणाम जारी होने पर अब लंबे इंतजार के बाद काउंसिलिंग की तारीखें जारी कर दी गई हैं। छात्रों के आंदोलन और हंगामे के कारण पहले तो प्रवेश परीक्षा परिणाम जारी करने में देरी हुई, वहीं मेरिट से होने वाली काउंसिलिंग भी नहीं शुरू हो सकी। वहीं संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। 

विज्ञापन


कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने बताया कि स्नातक कक्षाओं में दाखिले के लिए काउंसिलिंग की प्रक्रिया 11 अक्तूबर से शुरू होगी। 11 अक्तूबर को बीकॉम, बीएससी गणित, बीएससी बायो, बीएफए, बीएससी कृषि, बीए एलएलबी के अनारक्षित संवर्ग की पहली काउंसिलिंग होगी। 12 अक्तूबर को बीए, बीए मासकाम की पहली काउंसिलिंग होगी।

28 पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी
सभी पाठ्यक्रमों में शुल्क जमा करने की आरक्षित तिथियां 13 से 15 अक्तूबर निर्धारित हैं। स्नातक, स्नातकोत्तर और डिप्लोमा पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए काशी विद्यापीठ ने 29 पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा कराई थी। इसमें से 28 पाठ्यक्रम की प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी हो चुका है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

एलएलएम की प्रवेश परीक्षा में नकल होने के कारण विश्वविद्यालय ने उसको निरस्त कर दिया है। छात्रनेताओं का कहना है कि जांच समिति में शामिल सदस्यों ने प्रवेश परीक्षा में नकल की बात स्वीकार की है, बावजूद इसके विश्वविद्यालय ने इसे नहीं माना है। ऐसे में हम लोग राजभवन के साथ ही कोर्ट की शरण लेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें