महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ मनोविज्ञान विभाग में बीए, बीकॉम, बीएससी स्नातक तृतीय सेमेस्टर के साइकोलॉजिकल टेस्टिंग (स्किल डेवलपमेंट) के मिड-टर्म और असाइनमेंट प्रेजेंटशन की परीक्षा 31 जनवरी को होगी। विभागाध्यक्ष प्रो. शेफाली वर्मा ठकराल ने बताया कि सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक परीक्षा होगी। साइकोलॉजिकल टेस्टिंग (स्किल डेवलपमेंट) की मुख्य परीक्षा 5 फरवरी को सुबह 11 बजे से 1 बजे तक कमरा संख्या 9 में होगी।