एयर कंडीशनर बदलवाने और अन्य मरम्मत कार्य के चलते महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की ई-लाइब्रेरी चार और पांच जून को छात्र-छात्राओं के लिए बंद रहेगी। इस दौरान लाइब्रेरी में कार्य कराए जाएंगे। पुस्तकालय इंचार्ज के हवाले से यह जानकारी विश्वविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी दी गई है।