फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस वृद्धि और ओएमआर शीट से परीक्षा के खिलाफ धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की ओर से ओएमआर शीट से परीक्षा कराने और फीस बढ़ोतरी के विरोध में छात्रों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को हरिश्चंद्र महाविद्यालय के छात्रनेता देर रात तक धरने पर बैठे रहे। बृहस्पतिवार को फीस माफी और ओएमआर शीट से परीक्षा ना कराने की मांग पर छात्रसंघ अध्यक्ष नागेश्वर चौरसिया के साथ छात्र धरने पर बैठ गए। महाविद्यालय प्रशासन ने समझाने का प्रयास किया लेकिन छात्र नहीं माने। शाम को छात्रों ने बिना अन्न और जल के ही धरना देने का निर्णय ले लिया। रात में पहुंची पुलिस ने छात्रों को हटाने का प्रयास किया, लेकिन छात्र अपनी मांग पर अड़े रहे। हरिश्चंद्र डिग्री कॉलेज के छात्र संघ पदाधिकारियों की मांग है कि सेमेस्टर परीक्षाएं ओएमआर शीट से न कराई जाएं। छात्रों की दूसरी मांग है कि सभी सेमेस्टर परीक्षाओं की फ ीस माफ की जाए। धरना देने वाले छात्रों में छात्रसंघ अध्यक्ष नागेश्वर चौरसिया, उपाध्यक्ष शिवम श्रीवास्तव और महामंत्री अमन श्रीवास्तव समेत अन्य छात्र शामिल थे। रात 10 बजे तक कॉलेज प्रशासन और पुलिस छात्रों को समझाने का प्रयास कर रही थी। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ओमप्रकाश सिंह का कहना है कि विश्वविद्यालय के नियमानुसार ही फीस ली जा रही है। छात्रों को पूरी जानकारी दी गई थी बावजूद इसके वह धरना दे रहे हैं। पुलिस प्रशासन और विश्वविद्यालय प्रशासन को घटनाक्रम की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें