महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के अर्थशास्त्र विभाग की शोध प्रवेश परीक्षा (2022-23) उत्तीर्ण एवं शोध प्रवेश परीक्षा से मुक्त (नेट/जेआरएफ आदि) अभ्यर्थी अपने आवेदन 21 जून तक विभाग में जमा कर सकते हैं। विभागाध्यक्ष प्रो. राजीव कुमार बताया कि अभ्यर्थी को पीएचडी प्रवेश-2024 के द्वितीय चरण के लिए निर्धारित आवेदन पत्र शैक्षिक प्रमाणपत्रों एवं डिग्री की स्वप्रमाणित छायाप्रति, आरक्षण संबंधी प्रमाणपत्र, शोध के प्रथम चरण को पास करने का प्रमाण पत्र, निर्धारित फीस जमा की रसीद और रिसर्च प्रपोजल की हार्ड कॉपी दो प्रतियों में अर्थशास्त्र विभाग में जमा करनी होगी। प्रो. कुमार ने बताया कि शोध प्रस्ताव को पीपीटी फॉर्मेट में economicsdepartmentmgkvpgmail.com पर भी भेजना जरूरी है।