फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: आर्य महिला इंटर कॉलेज में काशी तमिल संगमम का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
आर्य महिला इंटर काॅलेज चेतगंज में काशी-तमिल संगमम का शुभारंभ सोमवार को हुआ। मुख्य अतिथि प्रबंधक अमूल्य शर्मा और प्रधानाचार्या डॉ. प्रतिभा यादव ने इस कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में तमिल गीत की प्रस्तुति अपर्णा मौर्या ने की। प्रज्ञा सहाय, श्रेया, शालिनी एवं अदिती शर्मा ने साथ दिया। ब्रज नृत्य की प्रस्तुति शालिनी पांडेय, अनामिका मौर्या, ग्रेसी, सभ्यता, श्रुति एवं कृतिका ने दी। प्रबंधक ने बताया कि काशी तमिल संगमम हमारी सभ्यता-सांस्कृतिक धरोहर का उत्सव है। यह संगम केवल परंपराओं का मेल नहीं वरन दिलों का जुड़ाव है। कार्यक्रम में श्रुति मिश्रा, माधुरी मिश्रा, कामना शुक्ला, शिखा राय, डाॅ. गीतिका आदि मौजूद रहीं। संचालन छाया खरे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें