फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: भारोत्तोलन में काशी की बेटियों का परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
तमिलनाडु में राष्ट्रीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में यूपी टीम से खेल रही जिले की पांच बेटियों में दो ने स्वर्ण और तीन ने कांस्य पदक जीतकर काशी का मान बढ़ाया है। 28 दिसंबर से सात जनवरी तक 10 खिलाड़ियों ने यूपी टीम की ओर से हिस्सा लिया था।
विज्ञापन

जिला भारोत्तोलन संघ के उपाध्यक्ष और प्रशिक्षक विनय कुमार चौरसिया ने बताया कि गाय घाट की रहने वाली पूर्णिमा पांडेय ने 87 किलो भार वर्ग में और मच्छोदरी की सोनम सिंह ने 59 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। गौरा की रहने वाली सगुन, दांदुपुर की सृष्टि, अकेलवा की सुषमा ने पहली बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता में जिले की संध्या, सलोनी, कुमकुम सहित बालक वर्ग में विकास और स्वयं यादव ने भी हिस्सा लिया। हालांकि, वह पदक नहीं जीत सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें