फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी की बेटी ने बढ़ाया मान: बनारस की छवि को मिला इंस्पायरिंग वूमेन अवॉर्ड, प्राइमरी स्कूल में हैं टीचर

Wed, 08 Mar 2023 12:47 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर जारी परिणाम में 80 प्रतिभागियों में से 21 महिलाओं को मिले वोट के आधार पर इंस्पायरिंग वूमेन अवॉर्ड्स 2023 के लिए चुना गया है। 21 महिलाओं में  लंका निवासी छवि अग्रवाल को दसवां स्थान मिला।
विज्ञापन
बनारस banaras - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर काशी की छवि अग्रवाल ने शहर का मान बढ़ाया है। फोर्थ स्क्रीन एजुकेशन संस्था और पंडित धर्म प्रकाश शर्मा मेमोरियल चेरिट्रीयेबल ट्रस्ट पुष्कर राजस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इंस्पायरिंग वूमेन अवॉर्ड्स सीजन-3 में 

विज्ञापन

 देशभर की 80 महिलाओं में दसवां स्थान हासिल किया है। 28 जनवरी 2023 से लेकर 16 फरवरी तक चली प्रतियोगिता का  परिणाम ऑनलाइन वोटिंग के जरिए हुआ। प्रतियोगिता में पूरे देश से शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी 80 महिलाओं ने प्रतिभाग किया।
अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर जारी परिणाम में 80 प्रतिभागियों में से 21 महिलाओं को मिले वोट के आधार पर इंस्पायरिंग वूमेन अवॉर्ड्स 2023 के लिए चुना गया है। 21 महिलाओं में  लंका निवासी छवि अग्रवाल को दसवां स्थान मिला। छवि बेसिक शिक्षा परिषद के इंग्लिश मॉडल प्राइमरी स्कूल बनपुरवा में सहायक अध्यापक पद पर कार्यरत है। छवि को प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। छवि ने  प्राइमरी स्कूल को अपनी मेहनत, लगन और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से आधुनिक बनाने में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें