फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशीवासियों के लिए 'गुड न्यूज': फिर मिलेगी 1500 करोड़ की 37 विकास परियोजनाओं की सौगात, ये रही पूरी लिस्ट

Tue, 04 Apr 2023 08:36 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी को फिर 1500 करोड़ रुपये से ज्यादा की 37 विकास परियोजनाओं की सौगात मिलेगी। जिन परियोजनाओं का लोकार्पण कराया जाना है, उन्हें पूरा करने की समय सीमा जून 2023 तय की गई है। इसकी निगरानी भी बढ़ी है। कार्यदायी संस्था व विभागों से हर सप्ताह प्रगति रिपोर्ट मांगी जा रही है।
विज्ञापन
वाराणसी में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशीवासियों को फिर 1500 करोड़ रुपये से ज्यादा की 37 विकास परियोजनाओं की सौगात मिलेगी। इनके निर्माण कार्य जून 2023 तक पूरे हो जाएंगे, फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों परियोजनाओं का लोकार्पण कराया जाएगा। इससे विकास की गति तेज होगी। जाम की समस्या भी कम हो जाएगी। इससे पहले प्रधानमंत्री ने गत 24 मार्च को 1780 करोड़ रुपये की लागत वाली 28 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया था।

जिन परियोजनाओं का लोकार्पण कराया जाना है, उन्हें पूरा करने की समय सीमा जून 2023 तय की गई है। इसकी निगरानी भी बढ़ी है। कार्यदायी संस्था व विभागों से हर सप्ताह प्रगति रिपोर्ट मांगी जा रही है। अपर जिलाधिकारी निरीक्षण करके विकास कार्यों की जानकारी ले रहे हैं। वाराणसी में अभी 10 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की विकास परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं। हर महीने परियोजनाओं को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, प्रधानमंत्री का वाराणसी दौरा जून में प्रस्तावित हो सकता है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

वाराणसी विकास प्राधिकरण - फोटो : अमर उजाला

तीन महीने बढ़ाई समय सीमा

जनता की सहूलियतों से जुड़ी निर्माणाधीन 16 परियोजनाएं मार्च 2023 तक पूरी होनी थीं, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। अब तीन महीने का अतिरिक्त समय दिया गया है। अब परियोजनाएं जून तक पूरी होंगी।

 

प्रमुख परियोजनाएं                                                             लागत (करोड़ में)

सेंटर फॉर स्किलिंग एंड टेक्निकल सपोर्ट                                    40.1

नमो घाट के फेज-2 का काम                                                 60

बाबतपुर एयरपोर्ट पर फायर स्टेशन और इमरजेंसी मेडिकल सेंटर 6.89

संगम घाट से मारकंडेय महादेव घाट का संपर्क मार्ग                         7.29

डिस्टि्रक्ट ड्रग वेयर हाउस                                                 9.19

अलईपुरा में जीआईएस बेस बिजली उपकेंद्र                                     67.74


सिंधोरा स्थित पुलिस थाना परिसर में आवासीय भवन - 5.89

लहरतरा-फुलवरिया फोरलेन - 88.46

मारकंडेय महादेव मंदिर से कैथी गंगा घाट तक संपर्क मार्ग - 7.3

मौना बाबा आश्रम पर पक्का घाट - 3.43

करसड़ा में अतुल आवासीय स्कूल - 66.55

भुल्लनपुर पीएसी परिसर में बैरक निर्माण -10.02

रामनगर पीएसी परिसर में बैरक निर्माण - 10.02

सरनाथ में बुद्धिस्ट सर्किट का निर्माण - 72.63

अलईपुर णें 132/33 के वी विद्युत उपकेंद्र का निर्माण - 56.05

सतुआ बाबा आश्रम में पर्यटन विकास कार्य - 7.31

तेलियानाला घाट पर निषाद राज की प्रतिमा का निर्माण - 1.11

पं. दीन दयाल उयाध्याय अस्पताल में 50 बेड का भवन निर्माण - 5.72

शूटिंग रेंज का निर्माण - 5.04

जिला ड्रग हाउस का निर्माण - 9.19

नमो घाट पर दूसरे चरण का काम- 60.00

पुलिस लाइन में 150 लोगों की क्षमता का जी+8 भवन निर्माण - 7.44

कुछ विकास परियोजनाओं को पूरा करने की समय सीमा फिर तय की गई है। इनकी सतत निगरानी कराई जा रही है। विभागीय अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। - एस राजलिंगम, जिलाधिकारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें