प्रदेश स्तरीय जूनियर जूडो प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण, एक रजत और चार कांस्य पदक जीते हैं। टीम के प्रशिक्षक लाल कुमार ने बताया कि यह खिलाड़ियों की मेहनत और लगन का परिणाम है। प्रतियोगिता में 52 किलोग्राम भार वर्ग में खुश्बू पटेल ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं, कमलेश यादव ने रजत और आकाश, विकास, दिनेश और दीपक ने कांस्य पदक जीतकर टीम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।