काशी सांसद ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन जिले के तीन विकासखंडों और शहर के पांच जोन में चार श्रेणियों में हुई। इसमें कक्षा 1 से 8, कक्षा 9 से 12, महाविद्यालय-विश्वविदयालय और आमजन ने हिस्सा लिया। बुधवार को फाइनल प्रतियोगिता संत अतुलानंद काॅन्वेंट स्कूल कोईराजपुर में हुई। इसमें वरुणा पार जोन में अनुभव यादव, अनन्या राय और वैष्णवी को पहला स्थान मिला। विकास खंड काशी विद्यापीठ में हर्षित गुप्ता, कात्यायनी जैसवाल, प्रखर सिंह प्रथम विजेता रहे। आमजन श्रेणी में पायल गोंड, दिनेश कुमार, दिनेश चंद्र वर्मा विजेता बने। महाविद्यालय-विश्वविद्यालय में बीएचयू में ऋतिक कुमार, हार्दिक राय, सतेंद्र कुमार विजेता बने। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, एमएलसी धर्मेंद्र राय, भाजपा के महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा और जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने किया। जनप्रतिनिधियों ने विजेताओं को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र और अन्य सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।